द पब्लिक साइड
किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे के गौ मित्र मंडल ने अनूठी पहल करते हुए हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर को गौ सेवा के रूप में मनाया।
मंडल के किशन शर्मा ने बताया कि मंडल का उद्देश्य देशी निराश्रित, बेसहारा ,पीड़ित गोवंश की सेवा के साथ साथ देशी गोवंश को बचाना है। शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गौ सेवको ने भामाशाह के सहयोग से 51 हजार रूपए कीमत के सूखे चारे की व्यवस्था की। इसके साथ ही पक्षियों के लिए दाना पानी की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया। साथ ही विश्व की कुशलता के लिए यज्ञ भी किया गया। निर्भयपुरी आश्रम के पीठाधीश्वर प्रह्लाद महाराज के सानिध्य में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर गो मित्र मंडल के मुख्य संरक्षक ग्यारसी लाल प्रजापत, अध्यक्ष सांवरमल मेहरा, गोविंद सिंह राठौड़, बनवारी प्रजापत, विमल असावा सहित कई गौ सेवक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment