कोरोना का तीसरी लहर ख़तम होने के अंतिम चरण में चल रही है | और कोरोना के दौरान सभी को पेड़ो का महत्त्व मालूम चला है | होलिका दहन के इस पर्व पर पर्यावरण को बचाने lकी मुहीम सभी के द्वारा चलाई जा रही है | इसी क्रम में महापौर सौम्या गुर्जर और गौ –पुनर्वास केंद्र हिंगोनिया के प्रबंधक रघुपति दास के प्रयासों से अधिकतम स्थानों पर गौकास्ट से होलिका दहन हो इसके लिए नगर निगम ग्रेटर के सभी जोन ऑफिस में सात अलग-अलग गाडियों में कुल 4800 किलो गौकास्ट के लगभग 320 कट्टे वितरण के लिए भिजवाए गए है | हिंगोनिया गौशाला में गौकास्ट और उपले बनाये गए है | महापौर सौम्या गुर्जर ने सभी गाडियों को जगतपुरा जोन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |
महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया है की यह प्रयावरण को बचाने के यह मुहीम यही नहीं रुकेगी अभी तो शुरुवात हुई है | नगर निगम ग्रेटर के दो मोक्ष धाम स्थानों को चयन करके गौकास्ट से दाहसंस्कार के लिए लोगो को प्रेरित किया जायेगा | दोनों मोक्ष धाम में हिंगोनिया गौशाला से गौकास्ट उपलब्ध कराया जायेगा | इसके लिए गौशाला के प्रबंधक रघुपति दास जी ने कहा है की नगर निगम ग्रेटर की पर्यावरण बचाने की मुहीम में हिंगोनिया गौशाला हमेशा साथ रहेगी |
No comments:
Post a Comment