जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 15वें संस्करण के समानांतर, सबके पसंदीदा जयपुर म्यूजिक स्टेज का आयोजन 10-12 मार्च 2022 को होने जा रहा है| बेहतरीन प्रस्तुतियों और भारतीय उपमहाद्वीप के चुनिन्दा कलाकारों के साथ, जेएमएस एक बार फिर से वही जादू जगाने जा रहा है, जिसके साक्षी संगीत प्रेमी पिछले संस्करणों में बने हैं| फेस्टिवल में शामिल अनुभवी संगीतकार हैं: नई दिल्ली के पियानिस्ट, कंपोजर और प्रोडूसर, अनिरुद्ध वर्मा और उनका कंटेम्पररी इंडियन क्लासिकल बैंड अनिरुद्ध वर्मा कलेक्टिव; 8 सदस्यों के साथ, इंडियन फ्यूज़न बैंड में 14 साल पूरे करने वाले, अद्वैता; गुजरात, कच्छ से आने वाले, सूफी लोक गायक, मूरालाला मारवाडा; राजस्थानी लोक संगीतकारों का हरदिल अजीज समूह, कुतले खान प्रोजेक्ट; श्रीनगर, कश्मीर के बेमिसाल गायक-गीतकार, अली सफ्फुद्दीन; और गायक-गीतकार अंकुर तिवारी, गौरव गुप्ता, सिड कोउटो और जोहान पेस के साथ अंकुर एंड द घालत फैमिली|
फेस्टिवल
शेड्यूल:
अनिरुद्ध
वर्मा कलेक्टिव
(10 मार्च
2022, 7:30- 8:30 शाम)
अद्वैता
(10 मार्च 2022,
8:45-9:45 शाम)
मूरालाला मारवाडा
(11 मार्च 2022, 7:30-8:30 शाम)
कुतले खान प्रोजेक्ट
(11 मार्च 2022, 8:45-9:45
शाम)
अली सफ्फुद्दीन
(12 मार्च 2022, 7:30-8:15 शाम)
अंकुर व घालत फैमिली
(12 मार्च 2022, 8:45-9:45 शाम)
No comments:
Post a Comment